More

    मध्यप्रदेश के पहला कार्डियक केयर सेंटर हो रहा है इंदौर में शुरू।

    मप्र व सेंट्रल इंडिया का पहला कार्डियक केयर सेंटर शहर में तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के बीच यह क्रिटिकल मरीजों के लिए बड़ी सुविधा होगी। इसकी शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। राजीव गांधी चौराहे पर शुरू हो रहे 64 बेड के इस आनंद हॉस्पिटल को डब्ल्यूएचओ के स्टैंडर्ड के मुताबिक मात्र एक माह में तैयार किया है। इसमें 10 आईसीयू बेड व खुद का ऑक्सीजन प्लांट है।

    यहां थ्री लेयर ऑक्सीजन सप्लाय होगी। इसमें जर्मन प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। शुरुआत में भर्ती होने वाले 500 कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन शुल्क (लगभग एक करोड़ रुपए) अस्पताल प्रबंधन वहन करेगा।

    अस्पताल में 50 लोगों के पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 100 लोगों का स्टाफ रहेगा। यहां भर्ती मरीजों को 4 से ज्यादा समय भोजन दिया जाएगा। जल्द ही यहां 14 बेड की प्राइवेट आईसीयू भी उपलब्ध होगी। यहां बच्चों के लिए अत्याधुनिक पीडियाट्रिक वार्ड भी तैयार किया जा रहा है।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img