More

    इंदौर चिड़ियाघर में अब दिखेंगे नए जानवर।

    सबकुछ ठीक रहा ताे आने वाले कुछ महीनाें में इंदाैर जू में जल्द ही लोग अफ्रीकन जेब्रा काे भी निहार पाएंगे। प्रदेश में अब तक किसी भी जू में अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा नहीं हैं। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले जू से इंदौर जू जेब्रा का यह जोड़ा आ रहा है। खास बात यह है कि ये जेब्रा इजराइल से पहले मुंबई जू आएंगे, इसके बाद इसे इंदौर जू लाया जाएगा। काेरोना के कारण इस पूरी प्रक्रिया में अभी दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।

    कोरोना के कारण हालांकि अभी सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हैं, लेकिन जेब्रा को इंदौर जू में लाने की तैयारी चल रही है। जेब्रा के जोड़े के लिए बाड़ा बनाने का काम भी चल रहा है। हालांकि इन्हें यहां लाने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति से लगेगी।

    जू अथॉरिटी की बैठक होने के बाद इस काम में तेजी आ सकती है। जेब्रा को यहां लाने में अभी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। विदेशी जमीं से जेब्रा के तीन जोड़े मुंबई जू पहुंचेंगे।

    spot_img

    Latest articles

    narrativenarrative

    block of all narrative.

    quality Swiss sports.

    Related articles

    spot_img