इंदौर में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए शुरू कर दी गई है तैयारी। जानिए किन – किन चीज़ों पर दिया जा रहा है ध्यान?

0
201

कोविड वैक्सीन को लेकर शहर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक तौर पर 26 हजार लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें टीके लगाए जाएंगे। एक लाख 68 हजार खाली सिरिंज भी आई हैं। एएनएम, आशा, एमपीडब्ल्यू की ट्रेनिंग शुरू हो गई है, लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है, सोमवार को नंदानगर जोन में प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि वैक्सीन लगाना किस तरह है? इस पर जवाब मिला कि अभी उस ओर ध्यान नहीं दें। उसके लिए अलग से ट्रेंनिग होगी।

  • तीन कमरों वाली जगह को टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। कमरे हवादार होने चाहिए। स्कूलों व पंचायत भवनों का चयन कर रहे हैं।
  • पहले कमरे में 6-6 फीट की दूरी पर 4 लोग बैठेंगे। अगले कमरे में वैक्सीन से संबंधित सामान जैसे फ्रिज, आइस बॉक्स आदि होंगे।
  • तीसरे कमरे में वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटा हितग्राही को निगरानी में रखना होगा। एहतियातन डॉक्टर वहीं मौजूद रहेंगे।