अब इंदौर से मुम्बई और दिल्ली के लिए भी चलेंगी प्राइवेट ट्रेन। जानिए क्या रहेगी समय सारणी।

हाल ही में सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया था की 200 ट्रेनों को निजीकरण किया जायेगा, जिसमे कुछ प्रमुख ट्रेने शामिल थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए इंदौर की तीन ट्रेनों का निजीकरण करने का फैसला लिया गया है।

रेलवे बोर्ड के अनुसार इंदौर से मुंबई के लिए तीन दिन, इंदौर-दानापुर के बीच चार दिन और इंदौर-नई दिल्ली के बीच सातों दिन निजी ट्रेन चलाई जाएगी। तीनों ट्रेनों के टाइम टेबल तय कर दिए गए हैं।

अब इन रूटों पर ट्रेन चलाने वाली कंपनियों की तलाश की जा रही है। संभवतः अगले साल फरवरी-मार्च तक ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।

नए टाइम टेबल के अनुसार :-

  • इंदौर से मुंबई 14 घंटे का समय लेगी। इंदौर से ट्रेन का संचालन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा। यह ट्रेन इंदौर से शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से भी यह ट्रेन रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे इंदौर आएगी।
  • इंदौर-दानापुर ट्रेन हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2.25 बजे इंदौर से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन शाम चार बजे दानापुर पहुंचेगी। इंदौर से दानापुर पहुंचने में ट्रेन को 25 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। वापसी में दानापुर-इंदौर ट्रेन शाम 5.40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.30 बजे इंदौर आएगी।
  • इंदौर-नई दिल्ली निजी ट्रेन इंदौर से रात 11.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इंदौर से नई दिल्ली पहुंचने में ट्रेन 11 घंटे 5 मिनट का वक्त लेगी। वापसी में नई दिल्ली-इंदौर निजी ट्रेन दिल्ली से दोपहर 1 बजे चलकर रात 11.45 बजे इंदौर आएगी।

रेलवे बोर्ड के इस कदम से न केवल अन्य सुविधाएँ मिलेंगी बल्कि प्राइवेट कंपनी भी रेलवे में अपना दमख़म दिखा सकेंगी।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img