More

    रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए इंदौर में बनने जा रहा है रॉ मटेरियल।

    रेमडेसिविर इंजेक्शन का कच्चा माल बनाने के लिए इंदौर की एक कंपनी आगे आई है। दवा कंपनी सिम्बायोटेक ने रेमडेसिविर का एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इनग्रेडिएंट (एपीआई) बनाने के लिए भारत सरकार से अनुमति चाही है। सेंट्रल ड्रग कंट्रोल आर्गेनाइजेशन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने राऊ (इंदौर) स्थित कंपनी के प्लांट का निरीक्षण कर लिया है।

    निरीक्षण दल ने कंपनी के लिए सिफारिश भी कर दी है। अब ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया की ओर से अनुमति के लिए दिल्ली में प्रस्ताव विचाराधीन है। रेमडेसिविर की किल्लत के बीच यह राहत भरी खबर है। कोरोनाकाल में इंदौर की किसी दवा कंपनी का रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए कच्चा माल तैयार करने के लिए आगे आना बड़ी बात है।

    सिम्बायोटेक को रेमडेसिविर का एपीआइ बनाने की अनुमति मिलती है, तो यह इंदौर के लिए बहुत सकारात्मक होगा। भारत सरकार से कंपनी अनुमोदन के बाद एफडीए भी तुरंत अनुमति दे देगा।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img