इंदौर में धार्मिक जुलूस, विवाह समारोह, शवयात्रा और अन्य आयोजनों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी!

0
358

कोरोना काल के संक्रमण के चलते इंदौर शहर के कलेक्टर ने ये फैसला लिया है की सार्वजनिक जगाहों धार्मिक जुलूसों का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टोरेट ऑफिस ने निर्देश दिए गए हैं, क्योकि अगले महीने से बहुत से त्यौहार शुरू होने जा रहें है  ताकि कोरोना का संक्रमण कम किया जा सके इसलिए यह फैसला लिया जो की इस प्रकार हैं :-

  • समस्त इंदौर जिले में धार्मिक कार्य का आयोजन सार्वजनिक स्थान पर करना तथा जुलूस या रैली निकालना पूरी तरह से प्रतिबंदित रहेगा।
  •  सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की मूर्ति ,झांकी आदि की स्थापना पूर्ण रूप से प्रतिबंदित रहेगी।
  •  विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या आदेशानुसार 20  मान्य होगी।
  •  जन्मदिन, सालगिरह। और अन्य कार्यक्रम अपने निवास में कुल 10 लोगों के साथ करने की अनुमति है।
  • कोई भी कार्यक्रम होटल, रेस्टुरेंट गार्डन पर करने पर प्रतिबन्ध लगा है।
  • शवयात्रा व उठावने पर केवल 20 व्यक्ति शामिल होने की अनुमति है। 

टीम indoreHD इंदौर वासियों से अपील करता है की प्रशासन द्वारा दिया गए नियमो का पालन करें, और इंदौर शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।