रीयूज प्लास्टिक से बनाई जाएंगी शहर की सड़कें एवं सजाए जाएंगे चौराहे। जानिए कैसे किया जाएगा यह मुमकिन?

स्वच्छता में पंच के लिए इंदौर का नेक्स्ट लेवल प्लास्टिक से मुक्ति है। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए निगम द्वारा प्लास्टिक प्रीमियर लीग (पीपीएल) चलाई जा रही है। करीब हफ्तेभर में ही दो टन से ज्यादा प्लास्टिक जमा हो गया है।

अब इस प्लास्टिक से चौराहों को विकसित किया जाएगा। फव्वारों में ट्रीटेड वाटर का उपयोग किया जाएगा। प्लास्टिक का उपयोग सड़कें बनाने में भी किया जाएगा। अब तक 2 हजार 355 किलो एकत्रित हुए प्लास्टिक में माय एफएम की टीम ने 178 किलो जमा किया है।

निगमायुक्त ने बताया पीपीएल द्वारा 19 जोन से प्लास्टिक जमा किया जा रहा है। आगामी सप्ताह में चौराहों पर इन्हीं प्लास्टिक के सामान को फिर से इस्तेमाल कर फाउंटेन बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत विजय नगर चौराहे से की जाएगी। इसके लिए जितने भी चौराहे हैं ,जहां पर ट्रीटेड वॉटर की लाइन है,वहां पर चौराहों पर ऐसे ही फाउंटेन बनाए जाएंगे।

टीम IndoreHD इंदौर नगर निगम की इस पहल की सराहना करता है और आशा करता है की इस बार भी इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आए।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img