साढ़े चार महीनों से बंद ट्रेनों को चलाने पर गौर किया जा रहा है। नियमित नहीं, परन्तु कुछ ख़ास ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने की तैयारी चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द गाडिय़ों शुरू की जा सकती है। रेलवे ने स्टेशनों के कर्मियों और अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है।
गाडिय़ों का मेंटनेंस भी चल रहा है। दरअसल, कोरोना के कारण रेलवे अभी किसी भी तरह का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती और इन्तजार में है कि कब सरकार से हरी झंडी मिले।
अगर आप रेल सफर करने वाले हैं तो ट्रेनों का टाइम टेबल जान लीजिये :-
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस 6 सितंबर तक प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-मंडुवाहीड-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
– वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस 7 सितंबर तक वाराणसी-मंडुवाहीड-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज मार्ग से चलाया जाएगा।
– गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 5 सितंबर को प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-मंडुवाहीड-वाराणसी-वाराणसी-सिटी मार्ग से चलेगी।
– आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 4 सितंबर को वाराणसी-सिटी-वाराणसी- मंडुवाहीड-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज मार्ग से चलेगी ।
– बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 4 सितंबर को प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-मंडुवाहीड-वाराणसी-वाराणसी-सिटी मार्ग से चलेगी।
– गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 6 सितंबर को वाराणसी-सिटी-वाराणसी- मंडुवाहीड-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है।
– हावड़ा जं.-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-चुनार-मिर्जापुर-प्रयागराज के रास्ते गुजरेगी।
– नई दिल्ली- हावड़ा जं. पूर्वा एक्सप्रेस 4 सितंबर को प्रयागराज-मिर्जापुर-चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है।
टीम indoreHD सभी लोगों से अपील करता है,की कहीं भी जाए रहें है तो सावधानी से जाएं और कोरोना से सम्बंधित सभी निर्दशों का पालन करें।


