सीरम इंस्टीट्यूट,गेट्स फाउंडेशन के साथ भारत के लिए 100 मिलियन कोरोनावायरस वैक्सीन करेगा वितरित।

0
380
covid19 vaccine with gates foundation

कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी , उसी संदर्भ में सीरम इंस्टीटूट ऑफ़ इंडिया ने गेट्स फाउंडेशन के साथ 10 कार्ड वैक्सीन का करार किया है जिससे कोरोना वायरस से लड़ने में बहुत मदद होगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से भारत के लिए 100 मिलियन COVID-19 वैक्सीन की खुराक बनाने के लिए उसे 150 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

Image Source

कंपनी ने कहा कि एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स के टीकों की कीमत 3 डॉलर (225 रुपये) प्रति डोज होगी और इसे GAVI के COVAX एडवांस मार्केट कमिटमेंट (AMC) में 92 देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। गेट्स फाउंडेशन, GAVI को धन मुहैया कराएगा, जिसका इस्तेमाल सीरम इंस्टीट्यूट को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा।

Image Source

गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित GAVI एक सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी है, जिसका लक्ष्य दूसरे देशों में टीकाकरण की पहुंच बढ़ाना है। COVAX का लक्ष्य 2021 के अंत तक अनुमोदित और प्रभावी COVID-19 टीकों की 2 बिलियन खुराक देने का है।

टीम IndoreHD इस कदम की सराहना करती है और आशा करती है की इस वैक्सीन से दुनिया भर के कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहे लोगों को मदद मिलेगी।

Featured Image