स्वच्छ शहर इंदौर ने रचा एक और कीर्तिमान इंदौर में बनाए गए महिलाओं के लिए स्मार्ट टॉयलेट्स। जानिए इनमें क्या हैं सुविधाएं?

पलासिया चौराहा स्थित महिला थाने पर महिलाओं के लिए बने पहले सी कुंज स्मार्ट शौचालय का पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी सीईओ अदिति गर्ग और महिला थाना एसपी मनीषा पाठक सोनी भी मौजूद रहीं। टॉयलेट की खास बात यह है कि यहां महिलाओं को लेकर सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

सफाई से लेकर सुरक्षित फीडिंग तक की यहां व्यवस्था है। इसके लिए अलग से रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा यहां डायपर और सेनेटरी पेड मशीन भी रखी गई है।

स्मार्ट टॉयलेट को लेकर निगम का कहना है कि बाजारों, ऑफिस, जहां महिलाओं की ज्यादा आवाजाही रहती है लेकिन कई स्थानों पर महिला सुविधाघर उपलब्ध नहीं रहता है। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में 25 अलग-अलग जगह पर सी कुंज नाम से ऐसे टॉयलेट तैयार करवा रहा है।

यहां पर महिलाओं की सभी सुविधाएं मिलेंगी। 400 स्केवयर फीट में बन रहे इन सुविधाघरों में एक फीडिंग रूम रहेगा। डायपर बदलने आदि की सुविधा यहां रहेगी। वेटिंग एरिया भी रहेगा। यह सुविधाघर केन्द्र के पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। यहां पर महिला सुरक्षाकर्मी ही रहेंगी।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img