More

    इंदौर से जबलपुर, जयपुर और जोधपुर के लिए ट्रेन का सञ्चालन किया जा रहा है शुरु।

    11 जून से इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू होगी। यह जबलपुर से इंदौर के लिए 10 जून को रवाना होगी। यह अपने शेड्यूल पर ही चलेगी। वहीं अगले सप्ताह से इंदौर-जयपुर और इंदौर-जोधपुर ट्रेन भी शुरू हो सकती है। वहीं इंदौर-मुंबई, इंदौर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को फिलहाल अस्थायी रूप से सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है।

    अभी 11 ट्रेनें चल रहीं, कर्फ्यू में 26 ट्रेनें निरस्त हुई थीं, रेलवे इंदौर से फिलहाल 11 ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई अवंतिका, पुणे- हावड़ा सहित अन्य प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कोरोना की दूसरी लहर में रेलवे ने इंदौर से चलने वाली 26 ट्रेनों को निरस्त किया था।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img