इंदौर से उदयपुर और जोधपुर के लिए शुरू की गई हैं ट्रेनें। जानिए क्या है शेड्यूल?

इंदौर-उदयपुर ट्रेन सोमवार से दोबारा शुरू हुई। जोधपुर से इंदौर के लिए मंगलवार से शुरू होगी जबकि इंदौर से जोधपुर के लिए ट्रेन बुधवार से शुरू होगी। तीन दिनों के अंतराल में रेलवे राजस्थान रूट की तीनों ट्रेन का संचालन शुरू कर देगा।

ये है शेड्यूल :-

  • इंदौर-उदयपुर ट्रेन: ट्रेन इंदौर से शाम 5.40 बजे रवाना होगी। यह सुबह 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उदयपुर से ट्रेन रात 8.35 बजे रवाना होगी और इंदौर सुबह 7 बजे आएगी।
  • इंदौर-जोधपुर ट्रेन : (02459-02460) जोधपुर से 29 दिसंबर से सुबह 5 बजे चलेगी। इंदौर रात 9.15 बजे आएगी। 30 दिसंबर से इंदौर से सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह रात 10.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया कोटा होकर चलेगी।
  • इंदौर-जोधपुर : (04801-04802) ट्रेन 29 दिसंबर से इंदौर से सुबह 4.30 बजे चलेगी। जोधपुर शाम 7.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 30 दिसंबर को जोधपुर से सुबह 7.50 बजे चलकर रात 11 बजे इंदौर आएगी।
spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img