विस्तारा एयरवेज शुरू कर रहा है आज से इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट्स। जानिए क्या रहेगा शेड्यूल।

0
344

जिस तरह धीरे धीरे देश को अनलॉक किया जा रहा है, और यात्राओं के लिए जैसे ट्रेन और बसों को काम सवारियों के साथ चलने की अनुमति मिल रही है, उसी तरह हवाई यत्रों को भी वापस शुरू किया जा रहा है , और इसी कड़ी में आज इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है।

विस्तारा एयरलाइंस की इंदाैर-दिल्ली फ्लाइट मंगलवार से शुरू होगी। यह सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को रहेगी। लॉकडाउन के बाद से ही एयरलाइंस की उड़ानों का संचालन बंद था, जो अब शुरू हो रहा है। दिल्ली के लिए फिलहाल इंडिगो और एयर एशिया की फ्लाइट का संचालन हो रहा है।

विस्तारा एयरलाइंस दिल्ली फ्लाइट शेड्यूल :-

  • सुबह 8.45 बजे दिल्ली से रवाना होगी। इंदौर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।
  • सुबह 11.20 बजे इंदौर से रवाना होगी। दिल्ली दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।
  • किराया फिलहाल: 6500 रुपए।

टीम IndoreHD सभी लोगों से अपील अगर आप कहीं यात्राएं कर रहें है तो ध्यानपूर्वक करें, और सावधानी से करें, और कोरोना के संक्रमण को कम करने में मदद करें, साथ ही शहर और देश को कोरोना मुक्त बनाये।