इंदौर में 10 दिन तक सख़्त लॉकडाउन ,जानिए किन चीज़ों की होगी अनुमति।

0
394

इंदौर में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन शुरू होते ही पुलिस सड़क पर उतर गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक 700 से अधिक लोगों को बेवजह बाहर निकलने पर शहर के अलग-अलग थानों में बैठा लिया है। इसके पहले सब्जी मंडी सुबह बंद करा दी गई। हर आने-जाने वालों को सबसे पहले पुलिस का सामना करना पड़ा। सिर्फ इमरजेंसी वालों को ही छूट दी गई। आज दोपहर को नए आदेश को लेकर जिले के अफसरों के साथ कलेक्टर बैठक करेंगे।

गुरुवार रात को पुराने आदेश को बदल कर नया आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया था। इसमें 21 मई से लेकर 28 मई तक सभी किराना और ग्रॉसरी की दुकानें बंद रखने के आदेश दे दिए गए। इतना ही नहीं फल और सब्जी भी अब 10 दिनों तक नहीं मिलेंगी। कारण 28 तक सख्त लॉकडाउन और फिर शनिवार, रविवार की सख्ती, ऐसे में पूरे 10 दिन इंदौर में लाेगों का जीवन सख्ती के बीच बीतेगा। 31 मई की सुबह तक ऐसी सख्त रह सकती है।