More

    महीने के अंत तक शुरू हो जाएंगी शहर की सभी बसें। जानिए क्या हैं निर्देश!

    देश भर में लॉकडाउन सभी प्रकार यातायात बंद कर जिसमे बस सेवाएं भी शामिल थी,जिसके चलते बहुत से लोग अपने घर नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन धीरे धीरे अनलॉक के साथ सभी कोरोना के निर्देशों का पालन करते हए सभी परिवहन शुरू किया जा रहा है। और अनलॉक 4 के साथ बस सेवाएं भी शुरू कर दी गई थी।

    लॉकडाउन के चार महीने बाद इंदौर की बसों को छूट मिलने लगी है। महीने के अंत तक सभी प्रमुख रूट पर बसें शुरू हो जाएंगी। निगमायुक्त ने इस संबंध में कहा कि एआईसीटीएसएल की बसों को चलाने का प्रयास किया जायेगा।

    इन बस सेवाओं में प्रमुख सिटी बसें, बीआरटीएस और इंदौर, भोपाल व खंडवा के रूट की बसें शुरू की जाएँगी, इस माह के अंत तक सभी बसें ऑन रूट होंगी। कोविड 19 के प्रोटोकॉल का भी पर्याप्त तरीके से पालन किया जाएगा। इन सभी बसों में कोरोना सम्बंधित सभी निर्देशों का पालन करण अनिवार्य है।

    टीम IndoreHD समस्त यात्रियों से अपील करता है की वे कोरोना सम्बंधित सभी दिए गए निर्देशों का पालन करें और शहर एवं देश को करना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img