अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आई बस और सिटी बस में महिलाओं को मिलेगी फ्री सेवाएं , जानिए यह अपडेट।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शहर सहित देशभर में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। इंदौर में भी महिला दिवस पर कई आयोजन हुए। इस खास दिन पर जहां महिलाओं के लिए आई बस और सिटी बस में सफर फ्री कर दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट पहुंचने वाली महिलाओं का गुलाब देकर वेलकम किया गया।

अपर आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर शहर में चलने वाली समस्त सिटी बस और आई बस में महिलाओं का सफर नि:शुल्क किया गया है। महिलाएं शहर में चलने वाली सिटी बस और आई बस में बिना किराया चुकाए सफर करें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीरो वेस्ट वार्ड 4 के द्वारकाधीश में हर्बल गार्डन का शुभारंभ किया गया।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img