इंदौर के 5 साइकिलिस्ट ने रचा इतिहास, जानिए यह अपडेट।

निमाड़ में बड़वानी से महाराष्ट्र के नंदुरबार तक यह साइकिल राइड शहर के पांच साइक्लिस्ट ने की। डॉ. राजू केसवानी, विजय भावसर, अखिलेश पाठक, जितेंद्र खत्री और डी एस ठाकुर ने 275 किलोमीटर की यह यात्रा साइकिल से पूरी की।

रोसर, चेरवी, फलई के जंगलों से तोरणमाल तक के रास्ते में 7250 फीट की चढ़ाई भी आई जो इन पांच साइक्लिस्ट ने कहीं साइकिल पर सवार होकर तो कहीं साइकिल को कंधों पर रखकर तय की। सतपुड़ा रेंज से होकर तोरणमाल पहुंचाता है यह रास्ता और टेम्प्रेचर यहां काफी होता है।

900 मीटर के एलिवेशन मिले। रूट पर चूरी डली थी। डर था कि साइकल पंक्चर न हो जाए। हमने बैकअप व्हीकल भी रखा था जिसमें एनर्जी ड्रिंक, पंक्चर जोड़ने के साधन लेकर चले थे। एलिवेशन के कारण लेट हो गए। एक-दो घंटे का रास्ता बचा था और अंधेरा हो गया। कम रोशनी में धीरे धीरे पहुंचे।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पहाड़ी स्टेशन है तोरणमाल। सतपुड़ा रेंज में स्थित यह पर्यटन स्थल समुद्र सतह से 1,150 ऊंचाई पर है। इसका नाम तोरण वृक्ष के नाम पर पड़ा। यहां इस तरह के पेड़ काफी हैं। यशवंत झील, सीताखाई, खडकी और सनसेट पॉइंट भी आकर्षण हैं। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे ठंडा हिल स्टेशन है।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img