स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल देश के 100 शहरों में इंदौर एक बार फिर नं. 3 पर पहुंच गया है। इसका बड़ा कारण यह है कि इंदौर के 221 प्रोजेक्ट में से 171 पूरे हो चुके हैं। इन पर स्मार्ट सिटी 700 करोड़ खर्च कर चुकी है, जबकि फंड 641 करोड़ का ही मिला था।
इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा 5432 करोड़ के 221 प्रोजेक्ट लिए गए हैं। इसमें 276 वर्ग किमी के पेन सिटी एरिया के साथ तीन वर्ग किमी के एबीडी एरिया को लिया गया है।
स्मार्ट सिटी के लिए 500 करोड़ का फंड केंद्र सरकार और 500 करोड़ का फंड राज्य सरकार द्वारा दिया जाना है। इनमें इंदौर स्मार्ट सिटी को अब तक 641 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
बाकी राशि स्मार्ट सिटी कंपनी को इन्हीं प्रोजेक्ट्स से प्रॉफिट निकालकर जुटानी है। सरकार से लंबे समय से पैसों की मांग की जा रही है।
टीम indoreHD यही आशा करता है की इंदौर स्मार्ट सिटी में भी नंबर 1 पर आये।