स्वच्छता में इंदौर ने एक बार फिर लहराया परचम।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को साइकिल पर बैठकर इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह छह बजे जिला केंद्रीय सचिव मिश्र ने कलेक्टर मनीष सिंह के साथ रसोमा चौराहा से साइकिल चलाना शुरू किया।

दोनों बीआरटीएस पलासिया और गीता भवन चौराहा पहुंचे। उन्होंने इंदौर में बनाई गई ‘आदर्श” ग्रेटर कैलाश रोड का भी अवलोकन किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी मौजूद रही। इसके बाद केंद्रीय सचिव मिश्र इंदौर के जीरो वेस्ट वार्ड क्रमांक 73 के सैफी नगर पहुंचे और उन्होंने रहवासियों से सीधे संवाद किया।

मिश्र ने जीरो वेस्ट वार्ड स्थित सफाई के अभियान व कार्यो की तारीफ की। उन्होंने रहवासियों से बात करते हुए कहा कि प्रकृति में कभी कोई चीज कचरा नहीं है। प्रकृति का चक्र ऐसा बना हुआ कि प्रकृति से जो चीजें निर्मित होती है, उसका निष्पादन भी होता है। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय सचिव मिश्र ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने कचरे के सेग्रिगेशन की व्यवस्था को देखा। मिश्र ने नगर निगम द्वारा किए गए अन्य कार्यों को भी देखा।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img