इंदौर में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के साथ प्रशासन ने जारी किए ये नए निर्देश।

0
414

इंदाैर में 10 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन यानी जनता कर्फ्यू रहेगा। दरअसल, प्रशासन ने 7 मई शुक्रवार तक के लिए ही आदेश दिए हैं, लेकिन उसके बाद शनिवार-रविवार 8 और 9 मई का पहले से ही सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन घोषित है। यानी 10 मई की सुबह तक इंदौर में सख्त पाबंदियां बरकरार रहेंगी।

जिस प्रकार से अभी चल रहा है, इसी प्रकार से सख्ती के साथ लाेगों को आगे भी रहना होगा। जिनती छूट अभी दी गई है, उतनी ही छूट आगे भी जारी रहेगी। लोगों के निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इंडस्ट्री पहले की तरह ही खुली रहेगी। किराना सब्जी वाले 12 बजे तक ही दुकान खोल पाएंगे। मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी। काेराेना के चैन काे यदि ताेड़ना है ताे सख्ती जरूरी है।

अब तक मिल रही है यह छूट :-

  • किराना व कंट्रोल दुकान, फल-सब्जी के ठेले सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक
  • दूध वितरण सुबह छह से दस बजे और शाम चार से सात बजे तक
  • ऑटो, टैक्सी आदि सार्वजनिक परिवहन बंद, केवल मरीजों काे लाना-ले जाना कर सकेंगे
  • हॉकर, मीडियाकर्मी, एंबुलेंस, फायर, माल परिवहन व आवश्यक सेवा वालों को छूट
  • उद्योग में सुपरवाइजर स्तर के लोग 25 फीसदी ही, उत्पादन में लगे लोगों को आईडी रखना जरूरी
  • दवा दुकान, मेडिकल सुविधा जारी रहेगी
  • पेट्रोल पंप खुलेंगे