जानिए शहर में लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने क्या कहा ?

पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी की शहर में बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। परन्तु इसी सन्दर्भ में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है की शहर में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोजाना 150, 175 या 200 भी हो जाए तो दिक्कत नहीं है। बिस्तरों की व्यवस्था का रोटेशन बना हुआ है। इसके अलावा होम आइसोलेशन और कोविड केयर की संख्या बढ़ा रहे हैं। किसी भी शहर में अस्पतालों में बिस्तर खत्म हो जाते हैं, तब वहां लॉकडाउन लगता है।

उन्‍होंने कहा कि वे लॉकडाउन के पक्ष में नही है। यह शहर के विकास, दुकानदार, गरीब और लोगों के लिए सही नहीं होगा। प्रशासन किसी भी हालत में दूसरी बार लॉकडाउन की तरफ शहर को नहीं ले जाना चाहते हैं। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में भी यह कहा गया है, कि पांच दिन बाजार खोलने और दो दिन लॉकडाउन रखने से फायदा नहीं है। इससे और भीड़ हो सकती है।

टीम IndoreHD कलेक्टर के आदेश की सराहना करती है, साथ ही लोगों से यह अपील भी करती है वे कोरोना सम्बंधित निर्देशों का पालन करें, और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img