More

    स्मार्ट रोड बनाने के बाद नो व्हीकल जोन बनेगा इंदौर का राजवाड़ा। जानिए क्या है निगम का प्लान।

    इंदौर शहर में निरंतर हे डेवलपमेंट कार्य चल रहे हैं, उसी के चलते जिस तरह छप्पन के सुंदरीकरण के बाद उसे नो व्हीकल जोन बनाया गया। उसी के तर्ज़ पर राजवाड़ा को भी नो व्हीकल जोन बनाया जा रहा है। राजवाड़ा में भीड़ होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस परियोजना राजवाड़ा में गाड़ियों की कम भीड़ होने के कारण लोगो को अच्छी सुविधा मिलेगी।

    1918 में तैयार किए गए इंदौर के मास्टर प्लान के आधार पर नगर निगम ने पूरे राजबाड़ा क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन बनाने का प्लान बनाया था। इसी कड़ी में राजबाड़ा क्षेत्र की आसपास की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जब तक सभी स्मार्ट सड़कें बनकर तैयार नहीं हो जाती नो-व्हीकल जोन नहीं बनेगा।

    सरवटे से गंगवाल रोड, एमजी रोड, गौतमपुरा रोड सहित कई रोड स्मार्ट सिटी के तहत बनना हैं। इनके बनने के बाद ही राजबाड़ा को नो-व्हीकल जोन किया जा सकता है। निगम के प्लान के तहत पूरे राजबाड़ा क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन में बदला जाएगा।

    इसका मतलब यह है की वाहन सिर्फ खजूरी बाजार होते हुए कृष्णपुरा छत्री के बीच एमजी रोड पर, कृष्णपुरा पुल से नंदलालपुरा चौराहा, जवाहर मार्ग और सीतलामाता बाजार की नई स्मार्ट सड़क से ही गुजर सकेंगे। इसके अलावा पूरा सराफा, बोहरा बाजार, सांठा बाजार, शकर बाजार, बर्तन बाजार, पीपली, मारोठिया बाजार, पी वाय रोड नो-व्हीकल जोन रहेगा।

    इन स्थानों में होगी पार्किंग :-

    नो-व्हीकल जोन घोषित करने के पहले इस क्षेत्र में पार्किंग की जरूरत को देखते हुए 9 स्थानों पर 600 चार पहिया वाहनों और 2600 दो पहिया वाहनों के बहुमंजिला पार्किंग बनाए जाएंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा से राजबाड़ा के बीच, गणेश केप मार्ट वाली गली, शकर बाजार, राजबाड़ा के पीछे के रोड, पीपली बाजार सहित अन्य मार्गों पर ऑन स्ट्रीट पार्किंग का विकास किया जाएगा।

    टीम @indoreHD निगम के इस विकास प्रस्ताव का स्वागत करता है और आशा करता है इंदौर शहर में निरन्तर विकास होता रहे, और लोगों को और भी ऐसीं सुविधाओं का लाभ हो।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img