आरआरकैट के वैज्ञानिको ने बनाई बगैर बिजली और बर्फ के वैक्सीन के परिवहन की तकनीक। जानिए क्या है यह तकनीक ?

राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआर कैट) के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बर्फ और बिजली का उपयोग किए बगैर वैक्सीन के भंडारण और परिवहन की तकनीक ईजाद की है। लिक्विड नाइट्रोजन से चलने वाले इस सिस्टम में किसी भी वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान तक रखा जा सकता है।

सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन को इसकी जानकारी दी। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए आरआर कैट इसे उद्योगों के लिए मुहैया भी करवा रहा है। इस तकनीक में किसी भी आकार के कंटेनर को ऊष्मारोधी बनाकर लिक्विड नाइट्रोजन के जरिए तापमान नियंत्रित किया जाता है।

इसके जरिए साढ़े चार सौ लीटर लिक्विड नाइट्रोजन की मदद से 2 से 8 डिग्री के तापमान पर वैक्सीन को चार दिन ठंडा रखा जा सकता है। कैट ने जो प्रोटोटाइप तैयार किया है, उसकी क्षमता 266 क्यूबिक मीटर की है।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img