इंदौर में जल्द खुलेंगे सैलून एवं ब्यूटी पार्लर , कमेटी का हुआ गठन

0
462

इंदौर शहर के लिए #unlock होने से पुरे शहर में जहाँ थोड़ी राहत का एहसास देखने को मिल रहा है , वहीँ दूसरी तरफ ये राहत अपने साथ साथ एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आई है | प्रशासन ने जिले में जरूरी व्यापार-व्यवसाय और सेवाओं को काफी छूट दी है, और कई दिनों से लोगो द्वारा ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग भी की जा रही है, जिस पर सांसद लालवानी ने पदाधिकारियों और प्रशासन से बैठक की एवं एक कमेटी बनाई गयी है।

सैलून की सारी सेवाओं में आपस की दूरी को रखना काफी मुश्किल है , इस वजह से इन सेवाओं को अभी तक शुरू नहीं किया गया था | सेन समाज एवं पार्लर एसोसिएशन के सदस्य कई दिनों से पार्लर एवं सैलून खोलने की मांग कर रहे थे जिस पर सांसद शंकर लालवानी ने कल एसोसिएशन और प्रशासन के साथ बैठक की।

सांसद लालवानी ने स्पष्ट कहा कि ‘हम धीरे-धीरे पूरा शहर खोलना चाहते हैं लेकिन सैलून खोलने का फैसला बेहद सावधानी के साथ किया जाएगा। पूर्व में भी खरगौन का उदहारण है जहां सलून से 6 लोग संक्रमित हो गए थे, इसलिए कोरोना का प्रसार रोकना हमारी प्राथमिकता है। हमने एक कमेटी बनाई है जो इस विषय में एसओपी बनाएगी और रिपोर्ट देगी।’

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सैलून में सावधानियों के लिए एक गाइडलाइन बनाई जाएगी और बेहद सख्ती से इसका पालन करवाया जाएगा। हाल ही में ये भी देखा गया है की जिन्होंने गाइडलाइन्स का पालन नहीं किया उन पर निगम ने सख्त कार्यवाही करते हुए स्पॉट फाइन भी लगाया और कुछ लोगों के लाइसेंस भी जब्त हुए है |

बैठक में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, सेन समाज के प्रतिनिधी एवं ब्यूटी पार्लर-सैलून व्यवसायी उपस्थित थे।

ढाई महीने से चल रहे लॉकडाउन के सारे प्रयास अब इंदौर शहर की जनता के सूझ बुझ और समझदारी पर निर्भर करता है | ऐसे में अगले 10-15 दिन शहर के लिए कड़ी परीक्षा का समय रहेगा। जनता की जागरूकता रही तो शहर संक्रमण के इस लंबे संकट से बाहर आ सकता है , अगर ऐसा नहीं हुआ और प्रशासन द्वारा दी गयी गाइडलाइन्स का पालन नहीं किया गया , तो स्थिति हो सकती है बेहद चिंताजनक | इसलिए प्रशासन भी हर निर्णय को सोच समझकर ही ले रहा है|