साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए स्मार्ट सिटी इंदौर में बनाने जा रहा है साइकिलिंग ट्रैक। जानिए पहला ट्रैक कहाँ पर बनेगा ?

साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा साइकिल ट्रैक तैयार करवाए जाएंगे। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एलआईजी से देवास नाका के बीच के हिस्से में ट्रैक को सुधारा जा रहा है।

स्मार्ट सिटी सीईओ अदिति गर्ग ने बताया इस रोड पर साइकिल ट्रैक पहले से ही बने हैं, लेकिन उन पर कोई संकेतक नहीं थे और दोपहिया वाहन ही चलते रहते थे। शहर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इस हिस्से को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है।

इसके तहत यहां स्मार्ट सिटी द्वारा बोलार्ड लगाकर ट्रैक को सिर्फ साइकिल चलाने वालों के लिए ही आरक्षित किया जा रहा है। यहां का प्रोजेक्ट सफल होता है तो पूरे शहर में ट्रैक तैयार किए जाएंगे। इसमें निजी कंपनी के सीएसआर फंड से साइकिल स्टैंड भी लगवाए जाएंगे

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img