More

    क्या इंदौर में वापस होगा लॉकडाउन ,जानिए व्यापारियों ने क्या लिया फैसला ?

    अनलॉक के बाद दुकानों में भीड़ और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न होने से कोरोना के मामले शहर में बढ़ते जा रहें है। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दुकानों के काम समय के लिए खुलने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शहर के सभी बाजार सप्ताह में दो दिन (शनिवार-रविवार) पूरी तरह बंद रखने, जबकि शेष पांच दिन शाम 6 बजे तक दुकानें बंद की जाएगी।

    कलेक्टर ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल में शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों की बैठक बुलाई। इसमें करीब 20 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने इनसे कहा कि कोरोना से शहर को संभालने के लिए व्यापारियों की ओर से प्रशासन सहयोग चाहता है।

    इसमें बाजार शाम 6 बजे बंद हो जाएं। व्यापारी स्वेच्छा से रविवार के अलावा एक और दिन बाजार बंद रखें। व्यापारियों द्वारा इस संबंध पर हामी भरते हुए यह फैसला लिया है की वे शनिवार और रविवार को दुकाने बंद रखेंगे।

    टीम IndoreHD यह उम्मीद करता है की इस कदम से कोरोना केसेस में गिरावट हो और इंदौर कोरोना मुक्त हो।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img