More

    रविवार के लॉकडाउन के लिए प्रशासन ने जारी किये ये निर्देश।

    कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने 21 मार्च से अगले आदेश तक हर रविवार को टोटल लॉकडाउन के आदेश शुक्रवार रात जारी कर दिए। शनिवार 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा। इंदौर के साथ ही भोपाल और जबलपुर में भी लॉकडाउन लगाया गया है।

    रात 10 बजे से होने वाले लॉकडाउन के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। नियमों का पालन करवाने की पूरी कामना पुलिस के हाथों में रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिए हैं कि जिसे सब्जी किराना खरीदना हो आज ही खरीद लें, कल बिल्कुल भी रियायत नहीं दी जाएगी। दूध जरूर सुबह 9 से 10 बजे तक बंटेगा।

    लॉकडाउन में केवल दवाई की दुकान, अस्पताल खुले रहेंगे। दुध का वितरण सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। एमपीपीएसी सहित जो प्रतियोगी परीक्षा के अन्य छात्र हैं, वे आ-जा सकते हैं। बस, ट्रेन या एयरपोर्ट से जो यात्री आएंगे, वे आवाजाही कर सकते हैं।

    इसके अलावा अन्य संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां मुक्त रहेंगी। इंडस्ट्री में कच्चे माल सहित अन्य सामग्री का परिवहन हो सकेगा।

    यह चीज़ें खुली रहेंगी :-

    • मेडिकल स्टोर, अस्पताल – यह लॉकडाउन में भी खुले रहेंगे।
    • प्रतियोगी परीक्षा और छात्र- रविवार से पीएससी है, इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी संचालित होंगी, छात्रों के आने-जाने पर रोक नहीं इनके परिवहन पर भी रोक नहीं होगी।
    • परिवहन- आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के साथ ही छात्रों के आने-जाने, यात्रियों के आने-जाने पर रोक नहीं होगी।
    • स्कूल व कॉलेज- पूरी तरह से 31 मार्च तक बंद रहेंगे, प्रतियोगी परीक्षा व अन्य परीक्षा होंगी इनके अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों के आने-जाने में रोक नहीं होगी।
    • अन्य दुकान, मॉल आदि- छूट के अतिरिक्त अन्य दुकान, मॉल, व्यायसायिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
    spot_img

    Latest articles

    narrativenarrative

    block of all narrative.

    quality Swiss sports.

    Related articles

    spot_img