मई में शुरू हो जाएगा नए सरवटे बस स्टैंड का संचालन, जानिए यह अपडेट।

0
464

सरवटे बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। नगर निगम के अफसरों की माने को अगले माह अप्रैल में भवन निर्माण का काम पूरा होने के साथ मई-जून में बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इस टारगेट के हिसाब से ही काम किया जा रहा है।

इधर, नए भवन के सौंदर्यीकरण को लेकर टेंडर भी जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर फाइटिंग की व्यवस्था भी जा रही है।

इन दोनों कामों को करने के लिए निगम ने ठेकेदार एजेंसी को ढूंढना शुरू कर दिया है। इन कामों पर निगम तकरीबन ढाई करोड़ रुपए खर्च करेगा। शहर के बीच स्थित सरवटे बस स्टैंड की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को मई 2018 में ध्वस्त कर दिया गया था।

निर्माण कार्य 26 अप्रैल 2019 में शुरू किया गया था। काम को पूरा करने की जो मियाद रखी गई, वह खत्म हो गई और बस स्टैंड पर अभी कई कार्य अधूरे है।